Saturday, June 20, 2009

"तस्वीर"

"सुना है वो मेरी तस्वीर बनाती है,
बंद आखो में भी सपने सजाती है
उसके जीने का अंदाज़ ही जुदा है,
बिना होठ हिलाए ही सब कुछ कह जाती है "//

Sunday, June 7, 2009

"मैं हु ही ऐसा"

इसको देखा, उसको देखा,
उसको देखा, तुमको देखा,
तुमको देखा, सबको देखा,
पर नही मिला कोई मेरे जैसा,
शायद मैं हु ही ऐसा //१//

लोगो को भूख से मरते देखा,

सब कुछ मैंने करके देखा,
जिंदगी बन गई है धोखा,
जिसके पास नही है पैसा,
शायद में हु ही ऐसा //२//

परवाने को जलते देखा,
भवरे को है मरते देखा,
फूलो को भी लुटते देखा,
पर लुटा न कोई मेरे जैसा,
शायद में हु ही ऐसा //३//

मन्दिर- मस्जिद जाके देखा ,
वैद- कुरान उठा के देखा ,
लोगो ने भगवान् को देखा ,
पर नही मिला कोई इंसान के जैसा,
शायद में हु ही ऐसा //४//

उसने मुझको फिर बुलाया,
दिल पर एक शुरुर सा छाया,
फिर वही चाय का प्याला आया,
पर नही मिला में उसके जैसा,
शायद में हु ही ऐसा //५//

जब भी उसको पाना चाहा,
उसको ये बतलाना चाहा,
लोगो को ये कहते देखा,
नही हु में उसके जैसा,
शायद में हु ही ऐसा //६//

अब तन्हाई में जीता हु,
खाता हु न कुछ पीता हु,
बिन मांगे ही पाया सब कुछ,
पर न जाने हो गया हु कैसा,
शायद में हु ही ऐसा //७//